IPO की मुख्य बातें
| स्थिति | आगामी |
|---|---|
| बोली की तारीख़ें | 21–23 अक्टूबर 2026 |
| एंकर बुक | 19 अक्टूबर |
| अलॉटमेंट | ~26 अक्टूबर (अनुमानित) |
| लिस्टिंग | ~28 अक्टूबर, BSE और NSE (अनुमानित, आधिकारिक घोषणा बाक़ी) |
| प्राइस बैंड | ₹1,065–1,119 |
| लॉट साइज़ | 12 शेयर (ऊपरी भाव पर ₹13,428) |
| इश्यू साइज़ | 27 करोड़ शेयर — ऊपरी भाव पर ₹30,213 करोड़, निचले भाव पर ₹28,755 करोड़ |
| इश्यू का प्रकार | पूरा नया इश्यू (fresh issue), OFS नहीं |
| कोटा | QIB 50%, NII 15%, रिटेल 35% |
| कर्मचारी छूट | ₹54 प्रति शेयर |
| पैसे का इस्तेमाल | Reliance Jio (RJIL) का कुछ कर्ज़ चुकाना और सामान्य कामकाज (रक़म का बँटवारा अभी सार्वजनिक नहीं) |
| GMP | ₹225 (17 अक्टू, IPO Watch) — अनौपचारिक भाव |
पहले की कुछ रिपोर्टों में इश्यू ~₹37,700 करोड़ का बताया गया था। 14 अक्टूबर को घोषित प्राइस बैंड और शेयरों की संख्या के हिसाब से ऊपरी भाव पर साइज़ ₹30,213 करोड़ है — हमने आँकड़ा सुधार दिया है।
इस ख़बर से जुड़ी कंपनियाँ
- Reliance Industries: Jio Platforms उसकी कंपनी है; IPO से Jio की बाज़ार कीमत सामने आएगी।
- Bharti Airtel, Vodafone Idea: Jio का वैल्यूएशन टेलीकॉम कंपनियों की तुलना का नया पैमाना बनेगा।
- मिड और स्मॉलकैप शेयर: इतने बड़े IPO के समय बाज़ार से पैसा IPO की ओर जाने की चर्चा होती है।
आवेदन कैसे होता है
IPO में आवेदन के लिए डीमैट खाता और UPI चाहिए। पूरा तरीका: डीमैट खाता कैसे खोलें। GMP का मतलब: IPO GMP क्या है?
स्रोत
- Business Today — प्राइस बैंड घोषित (14 अक्टू)
- Chittorgarh — तारीख़ें और इश्यू
- IPO Watch — कोटा और पैसे का इस्तेमाल
- IPO Watch — GMP (17 अक्टू)
यह जानकारी ख़बरों और IPO की घोषणाओं पर आधारित है, IPO में आवेदन की सलाह नहीं। अंतिम जानकारी कंपनी के RHP और NSE/BSE पर देखें।