निवेश नज़रबाज़ार · IPO · कोर्ट केस का जोखिम
YouTube

IPO GMP क्या है?

GMP यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम: लिस्टिंग से पहले अनौपचारिक बाज़ार में किसी IPO शेयर पर मिल रहा अतिरिक्त भाव। IPO की चर्चा में सबसे ज़्यादा इसी का ज़िक्र होता है, पर यह आधिकारिक आँकड़ा नहीं है।

अपडेट: 17 अक्टूबर 2026

उदाहरण से समझें

इश्यू प्राइस (प्राइस बैंड का ऊपरी भाव)₹100
GMP₹30
GMP जोड़कर भाव₹100 + ₹30 = ₹130
GMP प्रतिशत में30%

यानी ग्रे मार्केट के लोग मान रहे हैं कि शेयर ₹130 के आसपास लिस्ट हो सकता है। GMP घटकर शून्य या माइनस में भी जा सकता है, जिसका मतलब है इश्यू प्राइस से नीचे लिस्टिंग का अंदाज़ा।

GMP कहाँ से आता है

GMP कुछ अनौपचारिक डीलरों के बीच तय होता है। इसका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं होता और इसे SEBI या स्टॉक एक्सचेंज जारी नहीं करते। अलग-अलग वेबसाइटों पर एक ही IPO का GMP अलग दिख सकता है।

कोस्टक और सब्जेक्ट-टू-सौदा

GMP पर कितना भरोसा करें

ग्रे मार्केट में ख़रीद-बिक्री किसी नियम के दायरे में नहीं आती। धोखा होने पर आपके पास कोई क़ानूनी सुरक्षा नहीं होती।

GMP को सब्सक्रिप्शन के साथ पढ़ें

सब्सक्रिप्शन बताता है कि जितने शेयर बेचे जा रहे हैं, उनके मुक़ाबले कितनी बोली आई। 10x का मतलब है 10 गुना बोली।

खुले IPO का आँकड़ा अंतिम नहीं होता। सबसे ज़्यादा बोली, ख़ासकर QIB की, आख़िरी दिन आती है। अंतिम आँकड़े NSE/BSE पर IPO के पेज में मिलते हैं।

पुराने IPO क्या बताते हैं

हमने 27 पुराने IPO का अंतिम सब्सक्रिप्शन और लिस्टिंग के दिन का भाव जोड़ा है। सब्सक्रिप्शन के दायरे के हिसाब से:

सेगमेंटअंतिम सब्सक्रिप्शनIPOबीच की लिस्टिंगदायराफ़ायदा नहीं हुआ
मेनबोर्ड50x+10+61.6%+27% से +140%0
मेनबोर्ड10–50x2+18.1%+3.2% से +33%0
मेनबोर्ड10x से कम70%−11.5% से +7.7%4
SME50x+3+48.2%−20% से +90%1
SME10–50x1+42.2%+42.2% से +42.2%0
SME10x से कम4−13.5%−20% से +89.8%3

नमूना छोटा है, इसलिए इसे संकेत मानें, गारंटी नहीं। हर IPO का मिलान उसके अपने पेज पर है।

अलॉटमेंट कैसे देखें

अलॉटमेंट के दिन IPO के रजिस्ट्रार की वेबसाइट (जैसे KFin Technologies, MUFG Intime या Bigshare) पर या BSE/NSE की वेबसाइट पर PAN डालकर स्टेटस देखें। रजिस्ट्रार का नाम IPO के दस्तावेज़ में लिखा होता है।

इस हफ़्ते के IPO: सभी IPO की सूची · आवेदन के लिए: डीमैट खाता कैसे खोलें